क्लस्टर स्कूलों के विजेता खिलाड़ी हिस्सा लेंगे : दलजीत सिंह
होशियारपुर, 14 अक्टूबर : देश क्लिक ब्योरो
पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग, पंजाब के आदेश के तहत जिला होशियारपुर के प्राइमरी स्कूलों में ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले इंजी. संजीव गौतम जिला शिक्षा अधिकारी (एलि. शि.) होशियारपुर की अध्यक्षता और सुखविंदर सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी (एलि. शि.) और दलजीत सिंह डी. एम. स्पोर्ट्स की देखरेख में 17 अक्टूबर से शुरू होंगे तथा 19 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। जिला होशियारपुर के 21 ब्लॉक में ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं ब्लॉक खेल अधिकारी द्वारा खेल मुकाबलों को संचालित किया जायेगा. इन ब्लॉक स्तरीय खेलों में क्लस्टर स्कूलों की विजेता टीमें भाग लेंगी। खेल नीति 2021 के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के खिलाड़ी एथलेटिक्स सहित 16 खेलों में भाग लेंगे। ब्लॉक विजेता टीमें जिला स्तरीय खेलों में भाग लेंगी। यह जानकारी दलजीत सिंह डीएम स्पोर्ट्स ने दी।