Hindi English Thursday, 01 May 2025 🕑
BREAKING
4000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ PSPCL ਦੇ ਲਾਈਨਮੈਨ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ : ਮੋਹਾਲੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਸਰਪੰਚੀ ਲਈ ਰਾਖਵੀਆਂ ਸੀਟਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ ਨੇ ਪੁੱਤ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਕੀਤਾ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੰਬਰਦਾਰ ਦਾ ਕਤਲ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ APP ਆਗੂ ਤੇ ਸਾਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਕਾਤਲਾਨਾ ਹਮਲਾ ਫਿਰ ਲੱਗੇ ਭੂਚਾਲ ਦੇ ਝਟਕੇ ਪੀਸੀਐਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਦਾ ਵਾਧੂ ਚਾਰਜ ਸ਼ਰਮਨਾਕ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ 85 ਸਾਲਾ ਹੈਵਾਨ ਵਲੋਂ ਮਾਸੂਮ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਨੂੰ ਝਟਕਾ, ਸ਼ੈਂਸਰ ਬੋਰਡ ਨੇ ਨਵੀਂ ਫਿਲਮ ‘ਪੰਜਾਬ 95’ ’ਤੇ ਚਲਾਈ ਕੈਂਚੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋ ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਸਰਪੰਚਾਂ ਦੀ ਰਿਜਰਵੇਸ਼ਨ ਸਬੰਧੀ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਲਾਡੋਵਾਲ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਭਲਕੇ ਤੋਂ ਫਿਰ ਹੋਵੇਗਾ ਮੁਫ਼ਤ

ਸਿਹਤ/ਪਰਿਵਾਰ

More News

मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा मोहाली में डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा का उद्घाटन

Updated on Sunday, November 14, 2021 14:50 PM IST
डेटा आधारित यह स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा रोकथाम के द्वारा स्वास्थ्य देखभाल को सुनिश्चित बनाएगी
एस.ए.एस. नगर, 14 नवम्बर:
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ वर्चुअल अस्पताल गिन्नी हैल्थ, एक डिजिटल आधारित स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा का उद्घाटन किया।
‘फिनवसिया’ के संस्थापक सरवजीत सिंह विर्क और ‘गिन्नी हैल्थ’ के सी.ई.ओ. गुरजोत सिंह नरवाल की उनके अलग स्वास्थ्य देखभाल के प्रयास की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि प्रौद्यौगिकी ने स्वास्थ्य मापदण्डों की रिमोट निगरानी को संभव बनाया है, जिससे मरीज़ के रोग की सही पहचान करके उसकी जीवन शैली में स्थायी बदलाव लाकर बीमारी की रोकथाम या जोखिम को कम से कम करने में बड़ी मदद मिली है।
गिन्नी हैल्थ के डायरैक्टर डा. अनिल भंसाली, जो पीजीआई से सेवामुक्त एक मशहूर ऐंडोक्रीनोलोजिस्ट हैं, ने मुख्यमंत्री चन्नी को बताया कि तकनीकी क्रांति ने हमें उपरकरणों की मदद से मरीज़ की जीवन शैली और गतिविधियों को दूर से निगरानी करने के योग्य बनाया है, जिस कारण बचाव उपाय करने में आसानी हुई है। 
मुख्यमंत्री को एक मोबाइल तकनीक संबंधी अवगत करवाया गया जो बाजू में फिट किए एक से उपकरण में ग्लूकोज के उस समय के डेटा को एनएफसी तकनीक के द्वारा मोबाइल फ़ोन में ट्रांसफर करती है, जिससे सम्बन्धित व्यक्ति अपने भोजन में क्या शामिल करना है और क्या नहीं के बारे में फ़ैसला कर सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री के बाजू पर भी ऐसा ही उपकरण लगाया गया।
इस मौके पर स. गुरजोत सिंह नरवाल ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत अगले 3 सालों में 100 करोड़ रुपए तक का और अगले 5 से 7 सालों में 350 करोड़ रुपए का संभावित निवेश किया जाएगा और यह 500 से अधिक लोगों को रोजग़ार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ पंजाब के स्वास्थ्य उद्योग में गुणवत्ता और देखभाल के विश्वस्तरीय मानक को लेकर आएगा।
इस मौके पर अन्यों के अलावा पूर्व मंत्री और मोहाली से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान और श्री फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत सिंह नागरा और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

ਵੀਡੀਓ

ਹੋਰ
Have something to say? Post your comment
X