भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में ग्रुप चरण के पूल ए मुकाबले में जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने दो गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किए। जापान की तरफ से केंटा तनाका, कोटा वातानाबे और काजुमा मुराता ने एक-एक गोल किए।