Punjab English Sunday, 11 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਸੱਭਿਆਚਾਰ/ਖੇਡਾਂ

More News

ओलंपिक (महिला हॉकी) : भारत ने द. अफ्रीका को हराया, क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बरकरार

Updated on Saturday, July 31, 2021 17:15 PM IST

टोक्यो, 31 जुलाई  

वंदना कटारिया की शानदार हैट्रिक के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को खेले गए अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। वंदना ने भारत के लिए चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किए। भारत के लिए चौथा गोल नेहा ने 32वें मिनट में किया। ग्रुप-ए में दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार पांचवीं हार है। भारत को पांच मैचों में दूसरी जीत मिली है। शुरूआती तीन मुकाबले गंवाने के बाद भारत ने दो मैच जीते हैं।

अब भारत को ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार है। ब्रिटेन के हाथों आयरलैंड की हार भारत को आगे ले जाएगी। और अगर आयरलैंड जीत जाता है तो भारत बाहर हो जाएगा क्योंकि तब आयरलैंड अंकों के मामले में भारत की बराबरी पर आ जाएगा और गोल डिफरेंस के मामले में आगे निकल जाएगा।

प्रत्येक ग्रुप से चार-चार टीमों को नॉकआउट में जाना है। अभी भारत के पांच मैचों से छह अंक हैं। उसका गोल डिफरेंस -7 है। इस ग्रुप से आस्ट्रेलिया, जर्मनी और ब्रिटेन पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुके हैं। एक स्थान बचा है, जिसके लिए भारत और आयरलैंड के बीच घमासान है।

बहरहाल, मैच का पहला गोल भारत की वंदना ने चौथे मिनट में किया। उत्तराखंड निवासी वंदना ने एक बेहतरीन फील्ड गोल के माध्यम से भारत को 1-0 से आगे किया।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वापसी के लिए जोर लगाया और उसे 15वें मिनट में सफलता मिल भी गई। टैरीन क्रिस्टी ग्लेसबाई ने एक बेहतरीन फील्ड गोल के माध्यम से स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके दो मिनट बाद वंदना ने एक और गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। वंदना ने यह गोल पेनाल्टी कार्नर पर किया। 30वें मिनट में कप्तान एरिन हंटर ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर स्कोर एक बार फिर 2-2 कर दिया।

इसके दो मिनट बाद नेहा ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को 3-2 की लीड दिला दी लेकिन 39वें मिनट में मेरिजान मेरिएस ने एक शानदार फील्ड गोल के जरिए स्कोर 3-3 कर दिया।

भारत को आगे जाने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत की जरूरत थी और साथ ही उसे यह भी प्रार्थना करना है कि आयरलैंड की टीम ब्रिटेन से हार जाए। ऐसे में भारतीय टीम खूब जोर लगा रही थी।

वंदना ने एक बार फिर अपना क्लास दिखाया और 49वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को एक बार फिर 4-3 से आगे कर दिया। भारत इस स्कोर को बचाने में सफल रहा और साथ ही उसने आगे जाने की सम्भावनाओं को भी जिंदा रखा है।

Have something to say? Post your comment
खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए मल्लखंभ टीमों के ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल के ट्रायल 5 जनवरी को

: खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए मल्लखंभ टीमों के ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल के ट्रायल 5 जनवरी को

पहलवानों का आरोप : 'नशे में दिल्ली पुलिस के अफसरों ने धक्का दिया, गाली दी'

: पहलवानों का आरोप : 'नशे में दिल्ली पुलिस के अफसरों ने धक्का दिया, गाली दी'

महिला विश्व मुक्केबाजी: भारत की नीतू बनी विश्व चैंपियन

: महिला विश्व मुक्केबाजी: भारत की नीतू बनी विश्व चैंपियन

दूसरा टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से शानदार जीत, सीरीज में 2-0 से आगे

: दूसरा टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से शानदार जीत, सीरीज में 2-0 से आगे

न्यूजीलैंड पर 3-0 से सीरीज जीतकर भारत वनडे रैंकिंग में नंबर-1

: न्यूजीलैंड पर 3-0 से सीरीज जीतकर भारत वनडे रैंकिंग में नंबर-1

Shubman Gill सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

: Shubman Gill सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

नेशनल गतका एसोसिएशन ने लड़कियों को गतका रेफरी बनाना किया शुरू

: नेशनल गतका एसोसिएशन ने लड़कियों को गतका रेफरी बनाना किया शुरू

क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, हालत गम्भीर

: क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, हालत गम्भीर

 फुटबॉल को 'खूबसूरत खेल' बनाने वाले लेजेंड पेले नहीं रहे

: फुटबॉल को 'खूबसूरत खेल' बनाने वाले लेजेंड पेले नहीं रहे

अर्शदीप सिंह को 2022 के लिए आईसीसी एमजिर्ंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया

: अर्शदीप सिंह को 2022 के लिए आईसीसी एमजिर्ंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया

X