Punjab English Sunday, 11 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਸੱਭਿਆਚਾਰ/ਖੇਡਾਂ

More News

ओलंपिक : भारत ने मौजूदा चैम्पियन अर्जेटीना को 3-1 से हराया

Updated on Thursday, July 29, 2021 08:51 AM IST

टोक्यो, 29 जुलाई  

अंतिम क्वार्टर में किए गए दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को खेले गए अपने चौथे ग्रुप मैच में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अर्जेटीना को 3-1 से हरा दिया। भारत की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। अब उसके खाते में 9 अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया (12) के बाद मजबूती से दूसरे क्रम पर विराजमान है। भारतीय टीम का अगले दौर में जाना तय हो गया है।

भारत के लिए वरुण कुमार ने 43वें, विवेक सागर प्रसाद ने 58वें और हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल किए। अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल 48वेंमिनट में स्कुथ कासेला ने किया।

शुरुआत के दो क्वार्टर गोलरहित जाने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर के अंत में गोल कर 1-0 की लीड ली थी। भारत के लिए यह गोल वरुण कुमार ने पेनाल्टी कार्नर पर किया था।

अब भारत के सामने इस गोल को बचाए रखने की जिम्मेदारी। दूसरी ओर, मौजूदा चैम्पियन ने अपने हमले तेज कर दिए। इसी क्रम में 47वें मिनट में उसे पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे 48 मिनट में गोल में बदलकर स्कुथ कासेला ने स्कोर 1-1 कर दिया।

अब मामला फिर वही हो गया था जो तीसरे क्वार्टर के मध्य तक था। अब दोनों टीमें आगे निकलने के लिए होड़ लगा रहीं। इस होड़ में भारत को सफलता मिली। उसने 58वें मिनट में गोल कर 2-1 की लीड ले ली

भारत के लिए यह गोल विवेक सागर ने किया। यह एक मैदानी गोल था।

इस गोल से उत्साहित भारत ने फिर हमला किया और 59वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर हासिल किया। इस पर गोल कर हरमनप्रीत सिंह ने भारत की यादगार जीत पक्की कर दी।

अब भारत को अपने अंतिम ग्रुप मैच में मेजबान जापान से भिड़ना है।

Have something to say? Post your comment
खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए मल्लखंभ टीमों के ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल के ट्रायल 5 जनवरी को

: खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए मल्लखंभ टीमों के ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल के ट्रायल 5 जनवरी को

पहलवानों का आरोप : 'नशे में दिल्ली पुलिस के अफसरों ने धक्का दिया, गाली दी'

: पहलवानों का आरोप : 'नशे में दिल्ली पुलिस के अफसरों ने धक्का दिया, गाली दी'

महिला विश्व मुक्केबाजी: भारत की नीतू बनी विश्व चैंपियन

: महिला विश्व मुक्केबाजी: भारत की नीतू बनी विश्व चैंपियन

दूसरा टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से शानदार जीत, सीरीज में 2-0 से आगे

: दूसरा टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से शानदार जीत, सीरीज में 2-0 से आगे

न्यूजीलैंड पर 3-0 से सीरीज जीतकर भारत वनडे रैंकिंग में नंबर-1

: न्यूजीलैंड पर 3-0 से सीरीज जीतकर भारत वनडे रैंकिंग में नंबर-1

Shubman Gill सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

: Shubman Gill सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

नेशनल गतका एसोसिएशन ने लड़कियों को गतका रेफरी बनाना किया शुरू

: नेशनल गतका एसोसिएशन ने लड़कियों को गतका रेफरी बनाना किया शुरू

क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, हालत गम्भीर

: क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, हालत गम्भीर

 फुटबॉल को 'खूबसूरत खेल' बनाने वाले लेजेंड पेले नहीं रहे

: फुटबॉल को 'खूबसूरत खेल' बनाने वाले लेजेंड पेले नहीं रहे

अर्शदीप सिंह को 2022 के लिए आईसीसी एमजिर्ंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया

: अर्शदीप सिंह को 2022 के लिए आईसीसी एमजिर्ंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया

X