Punjab English Saturday, 10 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਸੱਭਿਆਚਾਰ/ਖੇਡਾਂ

More News

हॉकी में मिला कांस्य, स्वर्ण के बराबर है : खेल मंत्री

Updated on Monday, August 09, 2021 20:20 PM IST

नई दिल्ली, 9 अगस्त  

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला कांस्य पदक स्वर्ण लाने से कम नहीं है क्योंकि इससे लंबे समय की उम्मीद पूरी हुई है।

हरियाणा सरकार 13 अगस्त को अपने एथलीटों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले और बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों का सम्मान किया जाएगा।

संदीप ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "हम 13 अगस्त को एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे जिसमें हमारे राज्य के एथलीट जो ओलंपिक में गए थे उनका ईनामी राशि और पद से सम्मान किया जाएगा।"

हरियाणा ने पहले ही स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को छह करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया को चार करोड़ रूपये और कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रूपये देने का ऐलान किया था।

इसके अलावा हरियाणा ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य के खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपये देने की घोषणा की है जो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थी।

संदीप ने कहा, "हम न सिर्फ बताई गई पॉलिसी के मुताबिक पैसा दे रहे हैं बल्कि पॉलिसी से बाहर भी ईनाम दे रहे हैं। हम सिर्फ विजेताओं का ही सम्मान नहीं कर रहे हैं, हम सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। हम ओलंपिक के लिए जाने वाले राज्य के सभी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रूपये देंगे।"

उन्होंने कहा, "हमारे एथलीटों के लिए, कोविड -19 से पार पाकर और 2020 तथा 2021 के दौरान अपनी तैयारी को जारी रखकर खुद को शिखर पर पहुंचना बड़ी बात है।"

35 वर्षीय पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी ने कहा कि राज्य लंबे समय से खेल में निवेश कर रहा है और आने वाले समय में भी ऐसा करता रहेगा।

संदीप ने कहा, "हरियाणा सभी खेलों में आगे है। इसने हर खेल में सुविधा दी है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इससे अंतत: भारत को लाभ होता है।"

उन्होंने कहा, "जो पदक हमने जीते हैं वो दिख रहे हैं लेकिन जो अप्रत्यक्ष है वो यह कि हरियाणा लंबे समय से क्या कर रहा है। अगर हम नतीजे देखें तो हरियाणा पदक तालिका में सबसे आगे है। खेल राज्य में लगातार विकसित होगा जिससे हमारे पास नए टेलेंट आएंगे।"

संदीप ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य जीतने को स्वर्ण के बराबर ही माना।

संदीप ने कहा, "हम घर में 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में खेले थे। उस वक्त की निराशा अब खत्म हुई है। मेरे लिए यह कांस्य नहीं स्वर्ण है क्योंकि हॉकी टीम ने वो किया है जिसके लिए पूरा देश वर्षो से उम्मीद कर रहा था।"

Have something to say? Post your comment
खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए मल्लखंभ टीमों के ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल के ट्रायल 5 जनवरी को

: खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए मल्लखंभ टीमों के ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल के ट्रायल 5 जनवरी को

पहलवानों का आरोप : 'नशे में दिल्ली पुलिस के अफसरों ने धक्का दिया, गाली दी'

: पहलवानों का आरोप : 'नशे में दिल्ली पुलिस के अफसरों ने धक्का दिया, गाली दी'

महिला विश्व मुक्केबाजी: भारत की नीतू बनी विश्व चैंपियन

: महिला विश्व मुक्केबाजी: भारत की नीतू बनी विश्व चैंपियन

दूसरा टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से शानदार जीत, सीरीज में 2-0 से आगे

: दूसरा टेस्ट में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से शानदार जीत, सीरीज में 2-0 से आगे

न्यूजीलैंड पर 3-0 से सीरीज जीतकर भारत वनडे रैंकिंग में नंबर-1

: न्यूजीलैंड पर 3-0 से सीरीज जीतकर भारत वनडे रैंकिंग में नंबर-1

Shubman Gill सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

: Shubman Gill सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

नेशनल गतका एसोसिएशन ने लड़कियों को गतका रेफरी बनाना किया शुरू

: नेशनल गतका एसोसिएशन ने लड़कियों को गतका रेफरी बनाना किया शुरू

क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, हालत गम्भीर

: क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, हालत गम्भीर

 फुटबॉल को 'खूबसूरत खेल' बनाने वाले लेजेंड पेले नहीं रहे

: फुटबॉल को 'खूबसूरत खेल' बनाने वाले लेजेंड पेले नहीं रहे

अर्शदीप सिंह को 2022 के लिए आईसीसी एमजिर्ंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया

: अर्शदीप सिंह को 2022 के लिए आईसीसी एमजिर्ंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया

X