Punjab English Wednesday, 07 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਮਨੋਰੰਜਨ

More News

कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर लगाया 500 रुपए का जुर्माना

Updated on Wednesday, July 26, 2023 17:33 PM IST

रांची, 26 जुलाई  :

रांची की सिविल कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई के दौरान जिरह के लिए बुधवार की तारीख तय थी।

केस दर्ज कराने वाले अजय सिंह की ओर से अदालत में एक गवाह पेश किया गया। अदालत ने अमीषा पटेल के अधिवक्ता को गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन और जिरह करने को कहा, लेकिन उनकी ओर से इसके लिए समय की मांग की गई। इसके बाद अदालत ने उन पर जुर्माना लगाते हुए सुनवाई की अगली तारीख 7 अगस्त मुकर्रर की है।

उल्लेखनीय है कि रांची की अदालत में चल रहे इस केस में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पिछले 17 जून को रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर किया था। सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें 10,000 रुपये के दो बेल बांड पर जमानत दे दी थी।

अमीषा के खिलाफ अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। बाद में फिल्म मेकिंग के लिए भी अमीषा ने ढाई करोड़ लिए।

दोनों पक्षों में हुए एकरारनामे के अनुसार जब फिल्म 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय सिंह ने पैसे वापस मांगे। बाद में बहुत टालमटोल के बाद अमीषा ने ढाई करोड़ और पचास लाख के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गये। इसके बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर मुकदमा किया था।  (आईएएनएस)।

Have something to say? Post your comment
वल्र्ड म्यूज़िक डे’’ के अवसर पर सजी सुरों की महफ़िल

: वल्र्ड म्यूज़िक डे’’ के अवसर पर सजी सुरों की महफ़िल

प्यार विच पगला से मदमस्त हो जाएंगे श्रोता

: प्यार विच पगला से मदमस्त हो जाएंगे श्रोता

पुलिस ने बॉलीवुड सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, अभिनेत्री-सह-कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

: पुलिस ने बॉलीवुड सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, अभिनेत्री-सह-कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

मिल रही धमकियों के चलते सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी

Salman Khan : मिल रही धमकियों के चलते सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ एसयूवी

राघव चड्ढा, परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ हुए स्पॉट

स्पॉट : राघव चड्ढा, परिणीति मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ हुए स्पॉट

तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

: तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने होटल में की खुदकुशी

: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने होटल में की खुदकुशी

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ FIR दर्ज

: शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ FIR दर्ज

फैन ने सोनू सूद की 87000 वर्ग फीट की बनायी रंगोली, दुनिया में नया रिकॉर्ड

: फैन ने सोनू सूद की 87000 वर्ग फीट की बनायी रंगोली, दुनिया में नया रिकॉर्ड

एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल

: एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल

X