चंडीगढ़ 8 अगसत
आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज, राजपुरा, नज़दीक चंडीगढ़ में आज हर्ष और उल्लास के साथ तीज का उत्सव मनाया गया। इस महिला प्रधान अवसर पर आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज की महिला कर्मचारियों ने विभिन्न रंगारंग गतिविधियों में भाग लिया।(MOREPIC2)
आर्यन्स ग्रुप के महानिदेशक, डॉ परवीन कटारिया ने तीज उत्सव के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, "ऐसे पारंपरिक त्योहारों में भाग लेने से हम अपनी समृद्ध संस्कृतियों से जुड़े रहते हैं। उन्होंने सभीके प्रयासों की सराहना की और कहा कि त्योहारों का उत्सव उन परंपराओं और रीति-रिवाजों को पुनर्जीवित करने और जीवित रखने का एक तरीका है जो इन दिनों लुप्त हो रही हैं।
इस अवसर पर वर्चुअल मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंजीनियरिंग, कानून, फार्मा, नर्सिंग, कृषि, प्रबंधन, बी.एड आदि सहित विभिन्न विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उल्लेखनीय है यह त्योहार सावन के महीने के साथ जुड़ा हुआ है और उसका स्वागत करने के लिए महिला कर्मचारियों ने रंगोली बनाई, 'बोलियां' गाई और 'गिद्दा' किया। रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं पंजाबी संगीत की थाप पर झूम उठीं।