चंडीगढ़, 22 जुलाई :
राष्ट्रीय सिख संगत चंडीगढ़ की टीम माननीय डॉक्टर इंद्रेश कुमार अखिल भारतीय सदस्य,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जी को मिले। प्रतिनिधि मंडल ने पाकिस्तान में कम गिनती के हिंदू सिखो पर हो रहे जुल्म के बारे में जानकारी दी। उनका जीवन संपत्ति व धार्मिक स्थल खतरे में हैं। और कहा कि पाकिस्तान में कट्टरपंथियों का साम्राज्य है। प्रतिनिधिमंडल ने कहां पाकिस्तान की सरकार अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार पर अनजान बनी हुई है। प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मांग की भारत सरकार का विदेश मंत्रालय इस विषय पर संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यक पर जुलम के बारे में बात करें। और ,उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस प्रतिनिधिमंडल में सरदार कुल्मीत सिंह सोढ़ी वाह सरदार प्रभदीप सिंह बोपाराए सरदार कूलराज सिंह जी, सरदार सुखदेव सिंह जी,वह सरदार लखबीर सिंह जी मान, और सुदर्शन शारदा विशाल जी रंजोध जी उपस्थित थे।