Punjab English Thursday, 08 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਹਰਿਆਣਾ

More News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लिया आशीर्वाद

Updated on Thursday, March 14, 2024 23:48 PM IST

हरियाणा से लोकसभा की सभी सीटों पर खिलेगा कमल, जनता मन बना चुकी: नायब सिंह

 बोले, कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार को भूली नहीं जनता

चंडीगढ़, 14 मार्च

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, ऐसा देश की जनता फैसला ले चुकी है। हरियाणा की जनता भी लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालने का काम करेगी।


मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात के बाद हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद मिला है, कई विषयों पर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि सभी को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाया जाए। उनके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षो में जो काम किए है, उनसे  देश और प्रदेश में नया भारत-नया हरियाणा, विकसित भारत-विकसित हरियाणा आज लोगों को नजर आ रहा है।  हरियाणा में श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में बहुत विकास हुआ है और गुड गर्वेनेंस का उदाहरण रहा है। हम  उन कार्यों को आगे बढ़ाएंगें।


मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि इस मामले में चर्चा हुई है। जल्द इस विषय को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विज साहब हमारे वरिष्ठ नेता है और उनका आर्शीवाद हमारे साथ है। कल भी विधानसभा में हम साथ थे।


एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की छह सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है और बाकी चार की भी जल्द ही घोषणा हो जाएगी। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में जनता सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने का मन बना चुकी है। श्री नायब सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता  कांग्रेस के कुशासन को भूली नहीं है, तब एक गैस सिलेंडर के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था और हर मामले में भ्रष्टाचार चरम पर था।



जननायक जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तर पर निर्णय लिया गया है। यह गठबंधन संगठन स्तर पर नहीं था।

Have something to say? Post your comment
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की अंडर ग्रेजुएट वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट

: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की अंडर ग्रेजुएट वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट

 एडीसी हितेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में खनन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित

: एडीसी हितेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में खनन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित

Lok Sabha Elections: मतदाता व उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किए हुए हैं कई मोबाइल एप

: Lok Sabha Elections: मतदाता व उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किए हुए हैं कई मोबाइल एप

भारत ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ कबड्डी में बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

: भारत ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ कबड्डी में बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

आदर्श चुनाव आचार संहिता की मर्यादाओं का पालन करेंगे प्रत्याशी

: आदर्श चुनाव आचार संहिता की मर्यादाओं का पालन करेंगे प्रत्याशी

श्रम विभाग ने आधिकारिक मान्यता के लिए QR कोड से सुरक्षित डायनेमिक आईडी कार्ड लॉन्च किया

: श्रम विभाग ने आधिकारिक मान्यता के लिए QR कोड से सुरक्षित डायनेमिक आईडी कार्ड लॉन्च किया

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ विशाल मलिक को

: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ विशाल मलिक को

जिला में 56 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ किया गया

: जिला में 56 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ किया गया

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को होंगे भगवान श्री राम जी के अयोध्या दर्शन - मूलचंद शर्मा

: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को होंगे भगवान श्री राम जी के अयोध्या दर्शन - मूलचंद शर्मा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित, पूर्व सांसद डॉ सुधा यादव रही मुख्यातिथि

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित, पूर्व सांसद डॉ सुधा यादव रही मुख्यातिथि

X