मोहाली, 24 नवंबर (देश क्लिक ब्योरो):
गुरुकाल से चली आ रही प्राचीन कीर्तन परंपरा से युवा पीढ़ी को जोड़े रखने, इसे संरक्षित, प्रचारित और प्रसारित करने के लिए गुरमति संगीत विभाग, प्राचीन कला केंद्र और गुरमति संगीत सोसाइटी, चंडीगढ़ द्वारा 2 दिसंबर, 2022 को गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सघ्क्टर-34, चंडीगढ़ में ग्यारहवीं अखिल भारतीय शबद गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंधी मोहाली प्रैस क्लब में प्रेस वार्ता को जानकारी देते हुए प्रधान, गुरमति संगीत सोसाइटी, चंडीगढ़ और एचओडी, गुरमति संगीत विभाग प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ डा. मलकीत सिंह जंडियाला और आशुतोष महाजन आनरेरी डायरेक्टर प्रोजैकट प्लानिंग एवं डिवेलपमेंट ने कहा कि इस प्रतियोगिता में अमेरिका, कनाडा, यूरोप (आनलाइन) और देश के विभिन्न हिस्सों से स्कूलों, कालेजों, विश्व विद्यालयों और धार्मिक स्थलों के लगभग 300 विभिन्न समूह भाग ले रहे हैं। जिसमें व्यक्तिगत शबद गायन के दो समूह 10 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के कनिष्ठ छात्र एवं 18 वर्ष से 24 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ समूह के छात्र भाग ले रहे हैं। समूह शब्द गायन की एक खुली श्रेणी है और समूह शब्द श्रेणी में केवल विजेता छात्रों को 31000 रुपये का प्रथम पुरस्कार, 21000 रुपये का दूसरा पुरस्कार और 11000 रुपये का तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा।
इस दौरान डा. मलकीत सिंह जंडियाला, एच.ओ.डी. गुरमति संगीत विभाग और श्री सजल कोसर, सचिव, प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ न स्पष्ट किया कि इस शबद गायन प्रतियोगिता की मुख्य शर्त श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में लिखे शबद को गाने की है, ‘‘राग निर्धारित है लेकिन शबद गायन अनिवार्य है। इस शब्द गायन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य गुरु के समय से चली आ रही प्राचीन और अनूठी कीर्तन परंपरा को आज की युवा पीढ़ी के माध्यम से संरक्षित, प्रचारित और प्रसारित करना है। इस प्रतियोगिता में एकल शब्द गायन के विजेता विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में मेडल व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इस दौरान अन्य प्रांतों से भाग लेने वाले प्रतियोगियों की रहने व गुरु के लंगर की विशेष व्यवस्था रहेगी।