Punjab English Friday, 09 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

More News

चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय दो दिवसीय गतका टूर्नामेंट आयोजित

Updated on Monday, November 14, 2022 18:47 PM IST

 चंडीगढ़ खेल प्रशासन द्वारा गतका खेल के लिए हर संभव मदद का आश्वासन

 चंडीगढ़ 14 नवंबर () नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन ने दो रोजा चौथी राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया जिसमें चंडीगढ़ की कुल 18 टीमों के लगभग 120 गतका खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग (जूनियरजूनियर और सीनियर) में भाग लिया।

          चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महासचिव राजदीप सिंह बाली और वित्त सचिव सिमरनजीत सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 35-बी चंडीगढ़ में आयोजित इस टूर्नामेंट में गतका अखाड़ा सेक्टर-49 के इंद्रजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता जबकि गतका अखाड़ा सेक्टर-41 के सरबजीत सिंह ने रजत पदक जीता।

          पहले दिन इस टूर्नामेंट का उद्घाटन चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुट्रेला ने किया। दूसरे दिन इस टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. सुनील रियात संयुक्त निदेशक खेल चंडीगढ़ प्रशासन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व महासचिव गुरुद्वारा स्थापना कमेटी सेक्टर 22 चंडीगढ़ गुरजोत सिंह साहनीमैनेजर चरणजीत सिंह और प्रिंसिपल प्रीतिंदर कौर भी मौजूद रहीं।

          डॉ. सुनील रयात ने पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में चंडीगढ़ के गतके खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए घोषणा की कि चंडीगढ़ खेल प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में गतका को बढ़ावा देने के लिए गतका एसोसिएशन को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गतका खेल में उपलब्धियों का उल्लेख किया और गतका खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया द्वारा घोषित छात्रवृत्ति पर भी प्रकाश डाला।

          गुरजोत सिंह साहनी ने नेशनल गतका एसोसिएशन की तरफ से दिसंबर महीने में होने वाली 10वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप समेत भविष्य में हर तरह के गतका टूर्नामेंट करवाने के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। इस मौके पर चंडीगढ़ की पर्वतारोही रमनजीत कौर को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

Have something to say? Post your comment
हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

: हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

: आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

: तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

: चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

: बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

: पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

: पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

: सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

: टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

: पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

X