Punjab English Thursday, 08 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਹਿਮਾਚਲ

More News

एच. आई. वी. के साथ – साथ अब टीबी (क्षय रोग)  जाँच  की शुरुआत

Updated on Thursday, October 20, 2022 19:15 PM IST

सोलन, हिमाचल प्रदेश /20.10.2022/(विनीत सिंह) 

आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के क्षय रोग विभाग में एक औपचारिक वार्ता के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ अजय सिंह और क्षय रोग विभाग से डी. आर. टीबी सुपरवाइजर श्री राजीव शर्मा के साथ इस कैम्प के दौरान मीटिंग में श्री हीरालाल प्रोजेक्ट मैनेजर एच. आई. वी. ग्रुप  परमाणु के SNS के फाउंडेशन  मैनेजर से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश भार में  टीबी रोग के जागरूक अभियान चलाये जा रहे  हैं,। इस रोग के बारे में यह बताया जा रहा है कि उसके बारे में सही जानकारी और जागरूकता से इस रोग से न केवल लड़ा जा सकता है बल्कि उसे मात भी दी जा सकती है और बताया कि समय-समय पर टीबी के जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं, और लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है।

डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि बीमारी को छुपाकर नहीं बल्कि सही समय पर  विशेषज्ञों व चिकित्सकों से परामर्श कर और दवाइयों के नियमित सेवन से बीमारी दूर की जा सकती है।

बताया कि परमाणु स्थित SNS फाउंडेशन कैंप में एच. आई. वीं. के साथ - साथ टीबी के जागरुकता और जाँच  की भी शुरुआत करने जा रहे हैं।

इसी कड़ी में हीरालाल परमाणु एच. आई. वी. प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि परमाणु से लेकर बद्दी तक उनके अनेकों एच. आई. वी. कैंप हैं जो SNS फाउंडेशन के नाम से चलते हैं तथा आज डॉक्टर अजय सिंह की निगरानी में इसी क्रम में टीबी के ऊपर भी काम होगा जिसमें कि टीबी के मरीजों को ढूंढा जाएगा और उनको सही परामर्श और चिकित्सीय सहायता भी दी जाएगी टीबी रोग के संक्रमण का पता लगाने के लिए संदिग्ध मरीजों के बलगम की जांच और उस में प्रयोग किए जाने वाली ट्यूबस मुफ्त में वितरित की जाएंगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डाक्टर अजय सिंह ने  इस रोग से ग्रसित मरीजों को स्वच्छ और खुले  हवादार वातावरण में रहने और नियमित रूप को शरीर को धूप लगाने व अपनी जीवनशैली में योगा को  शामिल करने की बात भी की और साथ ही अपने खाने-पीने और सभी प्रकार के नशों के सेवन से दूर रहने सलाह भी दी।

कैम्प संपर्क स्थान एच. आई. वी. प्लस टीबी के मरीजों को ढूंढने के लिए

कैंप लोकेशन परमाणु

सेक्टर 3 यूनियन, 407 यूनियन, ट्रक यूनियन कामिली स्लम,  राम सिंह कॉलोनी, पोली  स्लम सेवानगर

बरोटीवाला

ट्रक यूनियन, छाती पूरा, झाड़ माजरा

शिवालिक नगर

बलियाना, सिक्का होटल, सिक्का ट्रक यूनियन सिक्का सापुर

बद्दी

ट्रक यूनियन, लेबर चौक, सर्कस ग्राउंड

इन सभी कैंप्स के सदस्य एस एन एस टीम के सदस्यों के साथ विशेषज्ञों और चिकित्सकों की सुपर विज़न में डोर टू डोर जाकर लोगों को अभियान के द्वारा जागरुक करते हैं और उनको सही चिकित्सीय सलाह भी देते हैं

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) ने श्री हीरालाल प्रोजेक्ट मैनेजर एच. आई. वी. ग्रुप  परमाणु को रेफरेंस बुक्स भी वितरित की जिसमें कि बलगम की जाँच की पूरी जानकारी दी गई है। 

Have something to say? Post your comment
 हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के झटके

: हिमाचल के कांगड़ा में भूकंप के झटके

 ऋषभ पंत को आईसीयू से किया गया प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट

: ऋषभ पंत को आईसीयू से किया गया प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट

खेलो इंडिया युथ गेम्म, 2022: ट्रायल लुहणु स्पोटर्स काम्प्लेक्स बिलासपुर में

: खेलो इंडिया युथ गेम्म, 2022: ट्रायल लुहणु स्पोटर्स काम्प्लेक्स बिलासपुर में

 राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता का आज बिलासपुर में हुआ समापन

: राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता का आज बिलासपुर में हुआ समापन

'दिव्यांग प्रतिभा खोज' प्रतियोगिता में करेगें जिला सोलन के 28 दिव्यांग प्रतिभागी

: 'दिव्यांग प्रतिभा खोज' प्रतियोगिता में करेगें जिला सोलन के 28 दिव्यांग प्रतिभागी

हिमाचल के नए सीएम सुक्खू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी

: हिमाचल के नए सीएम सुक्खू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी

सुक्खू को सीएम बनाने के साथ कांग्रेस की भाई-भतीजावाद के आरोप को कम करने की कोशिश

: सुक्खू को सीएम बनाने के साथ कांग्रेस की भाई-भतीजावाद के आरोप को कम करने की कोशिश

 कॉंग्रेस विधान सभा क्षेत्र के सोलन से प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल की जनसभा का आयोजन

: कॉंग्रेस विधान सभा क्षेत्र के सोलन से प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल की जनसभा का आयोजन

सोलन विधान सभा से प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को विजय पुष्प देकर और जीत के बाद दोबारा आने का वादा कर लौटे  केंद्रीय मंत्री

: सोलन विधान सभा से प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को विजय पुष्प देकर और जीत के बाद दोबारा आने का वादा कर लौटे  केंद्रीय मंत्री

सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम ने किया निरीक्षण

: सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम ने किया निरीक्षण

X