Punjab English Friday, 09 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

More News

मान सरकार 'पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़' को किसी भी कीमत पर नरेंद्र मोदी को हड़पने नहीं देगी: आप

Updated on Sunday, June 12, 2022 17:19 PM IST

 -पी.यू. पर पंजाब का संवैधानिक, भावनात्मक और ऐतिहासिक हक: मलविंदर सिंह कंग 


 -कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल सहित भाजपा ने पंजाब की महान यूनिवर्सिटियों को किया बर्बाद: मलविंदर सिंह कंग

 चंडीगढ़, 12 जून 2022 
'पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पंजाब की विरासत है और भगवंत मान सरकार इस  विरासत को किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं देगी। मोदी सरकार की ओर पंजाब के विरासती शिक्षण संस्थानों पर कब्ज़ा करने की सोच के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। 'आप' के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने भारती जनता पार्टी (भाजपा) की मोदी सरकार पर पंजाब के संसाधनों और विरासती संस्थानों पर कब्ज़े करने का दोष लगाया है।
रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में मलविंदर सिंह कंग ने मोदी सरकार की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने के लिए किये जा रहे प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए कहा,"पंजाब यूनिवसर्सिटी (पी.यू.) पर पंजाब सूबे का संवैधानिक, भावनात्मक और ऐतिहासिक हक है।  यह हमारी शानदार और गौरवशाली विरासत है।  पी.यू. ने अनुसंधान, खेल, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब की विरासतों और अधिकारों की रक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी।"
कंग ने आगे कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी सांझे और महापंजाब की विरासत है और इस संस्थान ने विश्व स्तर पर नाम कमाया है। देश के विभाजन के बाद पंजाब की इस विरासत को कायम रखते हुए हुए पहले शिमला और फिर चढ़ते पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इसे स्थापित किया गया था। इसलिए पंजाब यूनिवर्सिटी पर केवल और केवल पंजाब का हक है और कोई भी केंद्र सरकार इस विरासत को पंजाब से छीन नहीं सकती है।
'आप नेता ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल बादल पर पंजाब के हकों पर डाके (लूटने) मारने और विरासतों को बर्बाद करने का दोष लगाते हुए कहा कि पंजाब पर लंबे समय तक राज करने वाली इन पार्टियों ने सूबे की सभी महान यूनिवर्सिटियों को बर्बाद कर दिया है। जानबूझ कर आर्थिक रूप से कमजोर के गयी पंजाब यूनिवर्सिटी को अब मोदी सरकार एक साजिश के तहत कब्ज़ा करना चाहती है, तांकि पंजाब की विशिष्टता और उभरती कला की भावना को खत्म किया जा सके।
मलविंदर सिंह कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी की रक्षा और वजूद को बनाये रखने के लिए आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब यूनिवर्सिटी पर मोदी सरकार को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

: हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

: आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

: तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

: चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

: बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

: पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

: पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

: सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

: टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

: पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

X