मोहाली: 18 फरवरी, जसवीर सिंह गोसल
मोहाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा, जब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तरसेम सिंह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तरसेम सिंह को पार्टी में शामिल किया।
इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इससे अकाली दल और बसपा का गठबंधन और मजबूत हुआ है।
इस मौके पर तरसेम सिंह ने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की नीतियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने खुद के क्लेश को समाप्त नहीं कर पा रही, तो वह लोगों के कल्याण के लिए क्या करेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी की गठबंधन सरकार ही पंजाब का भविष्य बचा सकती है।