अकाली, कांग्रेसी और भाजपा उम्मीदवारों द्वारा आम आदमी पार्टी खिलाफ किये जा रहे गल्त प्रचार का लोगों पर कोई असर नहीं पडऩे वाला क्योंकि लोग इन दोनों पार्टियों से तंग आ चुके हैं
मोहाली, 15 फरवरी :
पंजाब विधान सभा चुनाव में सिर्फ पांच दिन बाकी रह गए हैं और 20 फरवरी को होने जा रही वोटिंग में आम आदमी पार्टी का ‘झाड़ू’ चल जायेगा और यहां भगवंत मान के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार आम आदमी पार्टी की ओर से बनाई जायेगी। ये विचार हल्का मोहाली से ‘आप’ उम्मीदवार कुलवंत सिंह ने आज यहां म्युंसीपल हाईट्स सैक्टर 104, के.ऐफ.टी. सैक्टर 83, पी.एस.ई.बी. के गेट सामने, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 7, फेज 2 में एल.एच. के मकानों सहित अन्य कई स्थानों पर चुनाव मीटिंगों को संबोधन करने उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन तथा कांग्रेस पार्टी की पिछली सरकारों से पंजाब के लोग बुरी तरह ऊब चुके हुए हैं। दोनों पार्टियों को परखने के बाद ही लोगों ने इस बार बदलाव लाने की तैयारी की है। अब लोग इन रवायती पार्टियों की बातों में या लालच में नहीं आयेंगे और इन पार्टियों को करारी हार दे कर वोटिंग मशीन पर ‘झाड़ू’ के चुनाव निशान वाला बटन ही दबाएंगे।
उम्मीदवार कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने उपरांत प्रत्येक आदमी को अंतर पता चलेगा क्योंकि दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली में लागू किये गए माडल को ही पंजाब में लागू किया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान के इन दिनों पंजाब में चुनाव प्रचार के साथ विरोधी राजनैतिक पार्टियों के पसीने छूट चुके हुए हैं।
आम आदमी पार्टी के नेताओं में डा. सन्नी आहलुवालिया, मैडम प्रभजोत कौर, काऊंसलर गुरमीत कौर, काऊंसलर सुखदेव सिंह पटवारी, काऊंसलर रमनप्रीत कौर कुंभड़ा, स्टेट अवार्डी फूलराज सिंह, पूर्व काऊंसलर परमजीत सिंह काहलों, सुरिन्दर सिंह रोडा, मैडम कमलजीत कौर सोहाना, हरमेश सिंह कुंभड़ा, अवतार सिंह मौली बैदवान, जसपाल सिंह मटौर, पूर्व काऊंसलर आर.पी. शर्मा, अवतार सिंह मनौली, नंबरदार हरसंगत सिंह सोहाना आदि ने हल्का मोहाली के समूह वोटरों से अपील की कि 20 फरवरी वाले दिन अपनी एक-एक कीमती वोट आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान ‘झाड़ू’ को डाल कर भगवंत मान को मुख्य मंत्री बनाने में अपना योगदान दें।