Punjab English Thursday, 08 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਚੋਣ

More News

पंजाब में सत्ता परिवर्तन की शुरूआत लालडू से होगी : दुष्यंत गौतम

Updated on Wednesday, February 09, 2022 17:40 PM IST

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पंजाब प्रभारी ने किया चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री जालंधर दौरे में पेश करेंगे नए पंजाब का रोड मैप

लालडू। : भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा है कि पंजाब में व्यवस्था परिवर्तन की शुरूआत लालडू से होगी और सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अपनी विकास परियोजनाओं की शुरूआत भी यहीं से करेगी।

दुष्यंत गौतम आज पार्टी प्रत्याशी संजीव खन्ना के समर्थन में लालडू में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लालडू पंजाब का पहला शहर है। इसके बावजूद यह विकास के मामले में सबसे पीछे है। गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में विकास का विजन लेकर आगे बढ़ रही है।

इस राज्य की जनता को नए पंजाब का रोड मैप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जालंधर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दुष्यंत गौतम ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब यह समझ चुकी है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। पंजाब को मौजूदा हालातों में डबल ईंजन सरकार की जरूरत है। इसलिए पंजाब वासियों के बुलावे पर प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं।

इस अवसर पर  बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा कि लालडू इलाके के गांवों से मिल रहे सहयोग से यह साफ हो गया है कि डेराबस्सी में पहली बार कमल खिलने जा रहा है। संजीव खन्ना ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में लालडू की समस्याओं के समाधान हेतु रोड मैप पेश किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान सुशील राणा, राजपाल राणा, रविंद्र राणा, प्रदीप कुमार, गुरप्रीत, जॉनी, सतीश जैलदार, भूपिंदर राठौर, बंटी राणा, हुकम सिंह, सुरिंदर काला, ज्ञान सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
X