Punjab English Friday, 09 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

More News

20 फरवरी तक जिम्मेदारी आपकी, उसके बाद पंजाब की सारी जिम्मेदारी हमारी - भगवंत मान

Updated on Sunday, February 06, 2022 20:49 PM IST

गंदी राजनीति, भ्रष्टाचार और माफिया खत्म करने के लिए इस बार झाड़ू का बटन दबाएं - भगवंत मान

चंडीगढ़मोहाली, 6 जनवरी, 

20 फरवरी पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा। यह बदलाव का दिन होगा। पंजाब की जनता इस बार नया इतिहास और नई कहानी लिखेगी। उक्त बातें आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने 'मिशन पंजाब 2022'  के तहत चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।

रविवार को भगवंत मान मोहाली(एसएस नगर) और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आप उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मान रविवार सुबह 10 बजे मोहाली पहूंचे। वे मोहाली के बलौंगी मार्केट, 3बी2 मार्केट, सेक्टर-79, फेस -11 मार्केट, सेक्टर 82 मार्केट पहूंचे और लोगों से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह को वोट देने की अपील की। उसके बाद वे डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वहां उन्होंने लौहगढ़ जीरकपुर, रामलीला मैदान, लालडू मंडी के लोगों से रूबरू हुए और यहां से आप प्रत्याशी कुलजीत सिंह रंधावा का समर्थन करने की अपील की।

चुनाव प्रचार के दौरान मान ने कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया। मोहाली और डेराबस्सी के लोगों में मान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल बरसाकर और माला पहनाकर लोगों ने मान का स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मान के साथ एसएएस नगर से आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह और डेराबस्सी से आप प्रत्याशी कुलजीत सिंह रंधावा के अलावा पार्टी के कई राज्यस्तरीय और स्थानीय नेता एवं भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि यह लड़ाई पंजाब को बचाने की लड़ाई है। पंजाब की राजनीति में फैले भ्रष्टाचार और माफिया को खत्म करने की लड़ाई है। नौजवानों को नशे के चंगुल से निकालने और उन्हें अच्छी शिक्षा व रोजगार देने की लड़ाई है। यह लड़ाई पंजाब के किसानों को बचाने और उन्हें संपन्न बनाने की लड़ाई है। पंजाब की भलाई के लिए हमें इस लड़ाई को हर हाल में जीतना होगा। 20 फरवरी तक पंजाब के इस ऐतिहासिक लड़ाई की जिम्मेदारी आपके हाथो में है। उसके बाद पंजाब और पंजाब के लोगों की सारी जिम्मेदारी हमारी होगी।

मान ने कहा कि आज पंजाब की शासन-व्यवस्था में भ्रष्टाचार और माफिया जड़ जमा चुका है। पारंपरिक पार्टियों ने नेताओं ने मिलकर पंजाब को लूटा और राज्य को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नशा माफिया और नेताओं के गठजोड़ ने पैसे कमाने के लिए नौजवानों को नशे के जाल में फंसा दिया है। भ्रष्टाचार और माफिया के कारण पंजाब का खजाना खाली हो गया है और राज्य सरकार पर तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज चढ़ गया है। पूरे पंजाब में 20 हजार करोड़ से ज्यादा का सिर्फ रेत माफिया का कारोबार चलता है। इस पैसे को हमें जनता के काम में लाना है। हम भ्रष्टाचार और माफिया को जड़ से खत्म कर पंजाब का खजाना भरेंगे और पंजाब सरकार को कर्जमुक्त बनाएंगे। गंदी राजनीति, भ्रष्टाचार और माफिया खत्म करने के लिए इस बार आम आदमी पार्टी को मौका दें और 20 तारीख को झाड़ू का बटन दबाएं।

Have something to say? Post your comment
हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

: हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

: आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

: तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

: चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

: बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

: पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

: पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

: सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

: टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

: पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

X