Punjab English Thursday, 08 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਪੰਜਾਬੀ

More News

'विश्व में महात्मा गांधी का प्रभाव'

Updated on Sunday, January 30, 2022 06:41 AM IST

बीजिंग, 30 जनवरी (आईएएनएस)

 30 जनवरी 1948 को भारतीय लोगों के लिये एक दुखद दिन था। क्योंकि ठीक इसी दिन मोहनदास करमचन्द गांधी की हत्या कर दी गयी। हालांकि महात्मा गांधी के निधन को 74 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक विश्व में उनका व्यापक प्रभाव है।

विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने महात्मा गांधी का यह मूल्यांकन किया था कि वे दुनिया के सबसे शानदार राजनीतिज्ञों में से एक थे। वे भारतीय राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन के महान नेता थे। भारत में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा, जिसे गांधी जी के बारे में पता न हो। उनकी विचारधारा ने भारत का नेतृत्व कर स्वतंत्रता हासिल की।

गांधी जी का प्रभाव न सिर्फ भारत में दिखता है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में भी उन्हें बड़ा सम्मान मिलता है। उदाहरण के लिये 61वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में हर वर्ष के 2 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने का फैसला किया गया। क्योंकि इस दिन गांधी जी की जयंती होती है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता के लिये जिन्दगी भर कुल मिलाकर तीन बार अहिंसक असहयोग आंदोलन किए, 17 बार भूख हड़ताल की। 18 बार उन्हें पकड़कर जेल में डाला गया। और पांच बार उनकी हत्या की कोशिश हुई। लेकिन उनकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत थी।

गांधी जी ने जिन्दगी भर भारत की स्वतंत्रता, मुक्ति और राष्ट्रीय सद्भाव के लिये बड़ा योगदान दिया। उन्होंने गहन रूप से भारत के इतिहास पर बड़ा प्रभाव डाला। आम लोगों के मन में उन्हें एक संत और नायक माना जाता है। वर्ष 1999 में प्रकाशित अमेरिकी पत्रिका 'टाइम' द्वारा चुने गये 20वीं सदी के प्रसिद्ध व्यक्तियों में महात्मा गांधी अल्बर्ट आइंस्टीन और फ्रैंकलिन रूजवेल्ट के बाद तीसरे स्थान पर थे।

दार्शनिक विचार के संदर्भ में गांधी जी शांति की वकालत करते थे। राजनीति के संदर्भ में उन्होंने अहिंसक क्रांति के माध्यम से ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन पर गंभीर हमला किया, भारतीय लोगों के आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि की, और अंत में भारत की स्वतंत्रता हासिल की। अर्थव्यवस्था के संदर्भ में उन्होंने हाथ से बुने हुए वस्त्रों का आह्वान किया, और पश्चिम की भौतिकवादी सभ्यता का विरोध किया। सामाजिक चिंतन के संदर्भ में उन्होंने एक शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिये अपनी पूरी कोशिश की।

यह कहा जा सकता है कि महात्मा गांधी के विचार न सिर्फ भारतीय जनता की महान संपत्ति हैं, बल्कि वैश्विक जनता की मूल्यवान आध्यात्मिक संपदा भी हैं।

Have something to say? Post your comment
ऑस्ट्रेलिया में पूर्व प्रेमी ने 'प्रतिशोध' में भारतीय छात्रा जसमीन कौर को जिंदा दफना दिया था

: ऑस्ट्रेलिया में पूर्व प्रेमी ने 'प्रतिशोध' में भारतीय छात्रा जसमीन कौर को जिंदा दफना दिया था

अब सिख धर्म 2 अमेरिकी राज्यों में स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा

: अब सिख धर्म 2 अमेरिकी राज्यों में स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा

कनाडा में सिख महिला की चाकू मारकर हत्या

: कनाडा में सिख महिला की चाकू मारकर हत्या

न्यूयॉर्क में आग लगने से भारतीय मूल के परिवार के 3 सदस्यों की मौत

: न्यूयॉर्क में आग लगने से भारतीय मूल के परिवार के 3 सदस्यों की मौत

पोलैंड में खनन दुर्घटना, 10 लोग लापता

: पोलैंड में खनन दुर्घटना, 10 लोग लापता

 पढ़ाई बीच में ही छोड़ देने वाले छात्रों की डिग्री सरकार  पूरी करवाये

: पढ़ाई बीच में ही छोड़ देने वाले छात्रों की डिग्री सरकार पूरी करवाये

यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट, 'छात्रों के लिए बुरा लग रहा है'

: यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट, 'छात्रों के लिए बुरा लग रहा है'

यूएनएससी वोटिंग के बाद भारतीय छात्रों को यूक्रेन में हो रही दोहरी परेशानी, जल्द से जल्द निकाला जाए : भगवंत मान

: यूएनएससी वोटिंग के बाद भारतीय छात्रों को यूक्रेन में हो रही दोहरी परेशानी, जल्द से जल्द निकाला जाए : भगवंत मान

मोरिंडा के तीन छात्रों में से दो पोलैंड के शिविरों में पहुंचे, एक अभी भी यूक्रेन में फंसा हुआ है

: मोरिंडा के तीन छात्रों में से दो पोलैंड के शिविरों में पहुंचे, एक अभी भी यूक्रेन में फंसा हुआ है

कनाडा ने यूक्रेन में दूतावास से अपने कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला किया

: कनाडा ने यूक्रेन में दूतावास से अपने कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला किया

X