मोहाली: 28 जनवरी (देश क्लिक ब्योरो):
विधान सभा हल्का मोहाली से शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के सांझे उम्मीदवार परविन्दर सिंह सोहाना की पत्नी और नगर निगम मोहाली की कौंसलर बीबी हरजिन्दर कौर सोहाना द्वारा अपने पति के पक्ष में किये जा रहे चुनाव प्रचार के मद्देनजर गांव पत्तों में चुनाव प्रचार किया गया।
उन्होंने लोगों को अकाली बसपा गठबंधन की नीतियां और कांग्रेस पार्टी की सरकार दौरान भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी फैलने के आरोप भी लगाये। उन्होंने अपील की कि परविन्दर सिंह सोहाना ही इस क्षेत्र के नौजवान नेता हैं जो कि पहली बार एम.एल.ए. का यह चुनाव लड़ रहे हैं और नौजवानों तथा गांवों के लोगों प्रति बढिय़ा सोच रखते हैं। इस लिए आने वाली 20 फरवरी को परविन्दर सिंह सोहाना को चुनाव निशान तक्कड़ी को वोटें डाल कर कामयाब बनाया जाये।
इस मौके महिला अकाली दल की अध्यक्ष बीबी कुलदीप कौर कंग, हरमिन्दर सिंह पत्तों, बलविन्दर सिंह, अवतार सिंह दाऊं (तीनों सर्कल अध्यक्ष), निर्मल सिंह सरपंच माणकमाजरा, बलजीत सिंह दैड़ी और विकरमजीत सिंह गीगेमाजरा ने भी लोगों से अपील की कि परविन्दर सिंह सोहाना को चुनाव जिताने के लिए पूरा सहयोग दें।