Punjab English Saturday, 10 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

More News

कांग्रेस, बादलों और भाजपा ने लोगों के मुद्दों पर केवल राजनीति की है,काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ही करती है: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Sunday, January 09, 2022 18:38 PM IST

-कहा, कर्मचारियों को पक्का करने का वादा कर के सत्ता में आई कांग्रेस ने इन कर्मचारियों की पीठ पर छुरा घोंपा है 

-चन्नी सरकार का 36,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने का मामला गरमाया


चंडीगढ़, 9 जनवरी 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की तरह कांग्रेस सरकार ने भी पंजाब के कर्मचारी वर्ग की पीठ में छुरा घोंपा है और 2017 में किए वादे पर भी न तो कैप्टन और न ही मुख्यमंत्री चन्नी खरा उतरे। बादलों की तरह चरणजीत चन्नी ने भी 36000 कर्मचारियों को पक्का करने के नाम पर पंजाब के कर्मचारियों को बेइज्जत किया है। पहले 2016 में अकाली-भाजपा सरकार ने फिर 2017 में  सत्ता में आते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने और अब चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में पिछले  8 सालों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे कच्चे कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस,अकाली और भाजपा जैसी पारंपरिक पार्टियां केवल जनता के मुद्दों का सियासी फायदा उठाती हैं,उनके लिए आम लोगों के मुद्दे, तकलीफें और मांगें केवल सियासी सीढ़ियां हैं जिनके सहारे ये सत्ता में आती हैं और फिर बारी बारी से पंजाब को लूटती हैं।


रविवार को जारी एक बयान में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि, "पहले अकाली-भाजपा सरकार ने तीन सालों में पक्के करने का मुद्दा उठाते हुए कर्मचारियों का बिल आखिरी मौके पर पास किया और फिर लागू करवाने से पहले सरकार से बाहर हो गई। कैप्टन ने तो हद ही कर दी,क्योंकि जिन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा कर उनके वोट लेकर साढ़े चार साल सत्ता भोगी, कैप्टन ने उनकी एक न सुनी और अब चन्नी सरकार ने होर्डिंग्स और बैनरों पर करोड़ों रुपए खर्च तो कर दिए, बावजूद इसके इन कर्मचारियों को पक्का नहीं किया, बादलों की तरह  उन्होंने भी आखिरी दिन तक फाइल लटका कर उनके साथ धेखा किया है।" उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर पिछले 8 सालो में कांग्रेस, कैप्टन, अकाली और भाजपा मिलकर पंजाब के 36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर सके। उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि "समझ नहीं आ रहा इन पार्टियों के नेता किस मुंह से लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं और नौकरियों के नए वादे कर रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment
हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

: हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

: आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

: तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

: चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

: बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

: पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

: पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

: सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

: टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

: पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

X