चंडीगढ़, 31 दिसंबरःदेश क्लिक ब्योरो
पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यू.टी., चंडीगढ़, श्री बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नव वर्ष का स्वागत हमेशा नई आशा और आकांक्षाओं के साथ किया जाता है, जिसे केवल जोश, दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ मिलजुल कर काम करके ही पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष को, जिसने हमें सबसे विनाशकारी महामारियों में से एक के खिलाफ अपनी एकजुट लड़ाई के माध्यम से जीवन के कई सबक सिखाए हैं, को अलविदा कहने के साथ, आइए हम आशावाद, उम्मीद और सौहार्द की भावना के साथ नए साल का स्वागत करें।
पुरोहित ने कहा कि आइए, आशा करें कि आने वाले नव वर्ष में ‘‘हमें शुभ समाचार सुनने को मिलें, सुखद चीजें देखने को मिलें और हम अपना जीवन सार्थक व शांति से व्यतीत करें (ॐ भद्रं कर्णभिः श्रुणुयाम देवाः, भद्रं पश्येम अक्षभिर्यजत्राः, स्थिरैरंगैः तुष्टुवागंसस्तनूभिः व्यशेम देवहितं यदायूः)’’। उन्होंने सभी लोगों के स्वस्थ व सुरक्षित जीवन की मंगल कामना भी की।