Punjab English Saturday, 10 May 2025 🕑
BREAKING
मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की घोषणा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से पंजाब के लिए नई कृषि नीति तैयार करने को मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त पंजाब विधानसभा द्वारा चार महत्वपूर्ण बिल पास प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रांट हड़पने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी पंजाब सरकार द्वारा 9268 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 47.26 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर खन्ना मंदिर मामला : मंदिर कमेटी और हिंदू संगठनों के नुमाइंदों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, धन्यवाद दिया बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ

More News

कांग्रेस के कर्मचारी संगठन इंटक के दर्जनों नेता भाजपा में हुए शामिल

Updated on Wednesday, December 15, 2021 15:58 PM IST

चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फैडरेशन ने इंटक से नाता तोड़ भाजपा को दिया समर्थन

कर्मचारी नेताओं का ऐलान सभी वार्डों में भाजपा का करेंगे समर्थन


चंडीगढ़।

चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस के कर्मचारी संगठन इंटक के दर्जनों नेता भाजपा में शामिल हो गए और चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विस फैडरेशन ने इंटक से नाता तोडक़र भाजपा के समर्थन का ऐलान किया। पार्टी कार्यालय कमलम में भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने इंटक छोडक़र आए नेताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ की सहप्रभारी एवं राज्य सभा सांसद इंदुबाला गोस्वामी, मेयर रविकांत शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पार्टी प्रवक्ता कैलाश जैन तथा मंडल प्रधान विजय शर्मा मौजूद थे।
कांग्रेस के कर्मचारी संगठन इंटक को छोडक़र भाजपा का समर्थन करने वाले इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के संगठन सचिव हरजिंदर सिंह, इंटक के पूर्व प्रधान कुलबीर सिंह, इंटक महासचिव एवं सैक्टर-24 आरडब्ल्यूए के चेयरमैन हरभजन सिंह, फर्नीचर मार्केट प्रधान मोहन लाल मौर्या, शास्त्री मार्केट से अनिल कुमार समेत दर्जनों इंटक व कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने पर अरूण सूद ने स्वागत किया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग, शिक्षा, मनीस्ट्रियल स्टाफ, संपर्क केंद्र स्टाफ आदि का प्रतिनिधत्व करने वाले चंडीगढ़  सबोर्डिनेट सर्विस फैडरेशन यूटी चंडीगढ़ (सीएसएसएफ) के अध्यक्ष बलविंदर सिंह तथा महसचिव हरजिंदर सिंह बाजवा ने इंटक से नाता तोडक़र भाजपा के समर्थन का ऐलान किया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस द्वारा ठंडे बस्ते में डाली गई ग्रुप हाउसिंग स्कीम को दोबारा शुरू करवाया गया है। जिसे कांग्रेस के समय में बंद कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि निगम में सफाई कर्मचारियों को प्रमोशन देकर क्लर्क बनाने का रास्ता साफ किया गया है। भाजपा के कार्यकाल के दौरान यहां अनुबंध पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर गुड़, तेल और साबुन देने का फैसला लिया गया। इसी कार्यकाल के दौरान अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्के करने का प्रस्ताव पारित करके प्रशासन को भेजा जा चुका है वह भी जल्द ही पक्के होंगे। सूद ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत निगम के सभी ग्रुप डी कर्मचारी, डोर टू डोर वेस्ट कलेक्ट एवं अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा प्रदान की गई है।
इंटक नेताओं ने कहा कि वह भले ही कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान कर्मचारी हित में कभी भी इतने फैसले नहीं लिए गए हैं। कर्मचारियों के हित में हुए कार्यों को देखकर ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

Have something to say? Post your comment
हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

: हिमाचल महां सभा ने विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से चैथे रक्तदान शिविर का किया आयोजन

आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

: आयकर भवन चंडीगढ़ में देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

: तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

: चंड़ीगढ़िएन सोशल ग्रुप और आर्गेनिक शेयरिंग ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

: बरसाती पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी, इसके लिए गमाडा, नगर निगम और पंजाब सरकार जिम्मेदार: परविंदर सिंह सोहाना

पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

: पंजाब एप्सो ने की मणिपुर की घटनाओं की कड़ी निंदा

पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

: पंजाब विश्वविद्यालय में हुआ पर्यावरण बचाने का संकल्प

सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

: सरपंच यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मलविंदर सिंह कऔग से मुलाकात की

टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

: टाटा मेमोरियल अस्पताल मुल्लांपुर द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुरा के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया

पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

: पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के संयुक्त मोर्चे द्वारा14 विधेयकों और 5 प्रस्तावों की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए भेजी

X