आर्यन्स की टीम ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया
मोहाली 24 अक्टूबर
भारतीय त्योहारों के महत्व से अवगत कराने के लिए, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिज, राजपुरा, नजदीक चंडीगढ़ मे आज बहुत जोश और उत्साह के साथ करवा चौथ मनाया गया। आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ, आर्यन्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आर्यन्स कॉलेज ऑफ फार्मेसी , आर्यन्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आर्यन्स बिजनेस स्कूल और आर्यन्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की टीम ने परिसर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।(MOREPIC1)
इस अवसर पर थाली बनाना, नेल आर्ट और मेहंदी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। सभी ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इन सभी विषयों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दिन को और खास बनाने के लिए सभी महिलायो ने समूह में गीत गाए और नृत्य किया। आर्यन्स ग्रुप के महानिदेशक डॉ. परवीन कटारिया ने सभी कर्मचारियों को इस अवसर पर बधाई दी।(MOREPIC2)
यह उल्लेखनिय है कि यह भारत में सबसे पसंदीदा त्योहार है और विवाहित महिलाएं करवा चौथ पर उपवास रखती हैं। उत्सव सूर्योदय से पहले सुबह शुरू होता है, जिसमें महिलाओं को सरगी दी जाती है जिसके बाद उन्हें चंद्रमा को अर्ध्य देने तक पानी भी नहीं पीना होता। वे अपने पति की समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं।